वेल्डिंग के दौरान करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत अजमतगढ़ की घटना आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत अजमतगढ़ के महादेव नगर वार्ड नंबर-1 निवासी आदर्श कुमार (पुत्र स्वर्गीय रामनयन) की सोमवार को वेल्डिंग का कार्य करते समय करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा […]

Continue Reading

कांवड़ मार्ग में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त, जेई के खिलाफ दर्ज कराया एफआईआर

भंवरनाथ–कम्हेनपुर मार्ग की बदहाल स्थिति बनी कार्रवाई का कारण,पूर्व निर्देशों के बावजूद नहीं हुई सड़क की मरम्मत आजमगढ़। श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए जारी प्रशासनिक निर्देशों की अनदेखी लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के एक अवर अभियंता (जेई) पर भारी पड़ गई। जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार के […]

Continue Reading

कुवैत भेजने के नाम पर ₹2.24 लाख की ठगी, फर्जी वीजा-टिकट देने वाला आरोपी गिरफ्तार

सरायमीर थाना पुलिस ने खरेवा मोड से आरोपी को पकड़ा आजमगढ़। सरायमीर थाना पुलिस ने कुवैत में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ₹2.24 लाख की ठगी करने तथा फर्जी वीजा और हवाई टिकट उपलब्ध कराने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे मुखबिर की सूचना पर खरेवां मोड़ से […]

Continue Reading

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

फर्जी पुलिस वेरिफिकेशन, आधार-पैन कार्ड व सरकारी दस्तावेज बनाकर बेरोजगारों को बनाते थे शिकार आजमगढ़। जनपद आजमगढ़ की रानी की सराय पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से ठगी करने वाले एक अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपित फर्जी पुलिस वेरिफिकेशन रिपोर्ट, आधार कार्ड, […]

Continue Reading

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर प्रतिभा निकेतन इंटर कॉलेज में श्रद्धांजलि सभा

‘मिसाइल मैन’ के आदर्शों पर चलने का विद्यार्थियों से किया गया आह्वान आजमगढ़। प्रतिभा निकेतन इंटर कॉलेज, एटलस टैंक, आजमगढ़ के प्रांगण में सोमवार को भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं ‘मिसाइल मैन’ डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प […]

Continue Reading

मुंडेश्वर नाथ शिव मंदिर रोड बदहाल, सावन में श्रद्धालुओं की बढ़ेगी मुश्किलें

500 मीटर सड़क गड्ढों में तब्दील, हल्की बारिश में भर जाता है पानी आजमगढ़। कस्बा फूलपुर से सटे मुड़ियार गांव के बीच स्थित प्राचीन मुंडेश्वर नाथ शिव मंदिर जाने वाला मार्ग बदहाल स्थिति में है। मंदिर तक जाने वाली करीब 500 मीटर सड़क पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। हल्की बारिश होते ही […]

Continue Reading

सार्वजनिक रास्ते पर कब्जे का विरोध करने पर मारपीट का आरोप, सात नामजद के खिलाफ केस दर्ज

रास्ते पर अवैध निर्माण रोकने को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला करने का आरोप आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के मूलनबईडी गांव में सार्वजनिक रास्ते पर कथित अवैध कब्जे का विरोध करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। पीड़ित की तहरीर पर सात नामजद आरोपियों के खिलाफ मारपीट, जान से मारने […]

Continue Reading

रेनबो चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में नवजात शिशु अदला-बदली प्रकरण में FIR दर्ज

तीन सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट के बाद अस्पताल प्रबंधन और छह लोगों पर मुकदमा, सिधारी पुलिस ने शुरू की विवेचना आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र स्थित रेनबो चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में कथित नवजात शिशु अदला-बदली के बहुचर्चित मामले में आखिरकार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के नोडल अधिकारी की तहरीर […]

Continue Reading

दहेज की खातिर विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति समेत छह पर मुकदमा दर्ज

₹2 लाख की अतिरिक्त दहेज मांगने, मारपीट कर घर से निकालने और मानसिक उत्पीड़न का आरोप आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की तहरीर पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।एफआईआर […]

Continue Reading

दिनदहाड़े सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवर व नकदी चोरी, CCTV में कैद हुआ संदिग्ध

शहर कोतवाली क्षेत्र के आराजीबाग मोहल्ले की घटना आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के आराजीबाग मोहल्ले में दिनदहाड़े एक सूने मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आराजीबाग निवासी रीना […]

Continue Reading