दहेज की खातिर विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति समेत छह पर मुकदमा दर्ज

आजमगढ़ आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ ग्रामीण


₹2 लाख की अतिरिक्त दहेज मांगने, मारपीट कर घर से निकालने और मानसिक उत्पीड़न का आरोप


आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की तहरीर पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
एफआईआर के अनुसार पीड़िता की शादी 1 जनवरी 2026 को अहरौला थाना क्षेत्र के बांसगांव निवासी शहाबुद्दीन के साथ हुई थी। विवाहिता का आरोप है कि शादी के कुछ माह बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज में ₹2 लाख की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसे गाली-गलौज, मारपीट और मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।
पीड़िता का आरोप है कि करीब दो माह पहले उसके साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया, जिसके बाद वह अपने मायके में रह रही है। न्याय की मांग को लेकर उसने अहरौला थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने पति शहाबुद्दीन, जेठ अलाउ, देवर मंसूर, ससुर इस्लाम, जेठानी हिना और ननद सितारा के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक उमेश चंद को सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *