दिनदहाड़े सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवर व नकदी चोरी, CCTV में कैद हुआ संदिग्ध

आजमगढ़ आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

शहर कोतवाली क्षेत्र के आराजीबाग मोहल्ले की घटना


आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के आराजीबाग मोहल्ले में दिनदहाड़े एक सूने मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


आराजीबाग निवासी रीना श्रीवास्तव 24 जुलाई 2026 को स्कूल गई थीं। घर पर ताला बंद था। दोपहर करीब 2 बजे लौटने पर उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो अलमारी का लॉकर भी टूटा मिला।


पीड़िता के मुताबिक चोर सोने की चेन, सोने का मंगलसूत्र, नथिया, कान के टॉप्स, लॉकेट और करीब ₹25,000 नकद चोरी कर ले गए।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर एक संदिग्ध युवक घर के आसपास आता-जाता दिखाई दिया। पीड़िता का आरोप है कि फुटेज में दिख रहा व्यक्ति पहले उनके घर पर सेफ्टी टैंक की सफाई का काम करने आ चुका है।


पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *