गुरु पूर्णिमा पर श्री 1008 मौनी बाबा आश्रम में विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

आजमगढ़ शहर

आजमगढ़। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर अहिरौला क्षेत्र के महिपालपुर-बनरपुरा कुटी स्थित श्री 1008 मौनी बाबा आश्रम में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आश्रम पहुंचकर दाल, चावल, सब्जी, पूड़ी और हलुए का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने मौनी बाबा के कृपा-पात्र शुभम दास जी का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि माता-पिता जीवन के प्रथम और सबसे बड़े गुरु होते हैं। इसके साथ ही जो व्यक्ति हमें सही मार्गदर्शन देकर जीवन में आगे बढ़ने और सफलता का रास्ता दिखाए, वही सच्चा गुरु कहलाता है।


गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने अपने गुरुजनों को श्रद्धापूर्वक नमन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर शुभम दास, सेवक जयप्रकाश, सुधाकर चौबे, हरकेश चौबे, हकीम बाबा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *