
अनवरगंज से भंवरनाथ तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भीषण गर्मी में भी कार्यकर्ताओं और छात्र-छात्राओं का दिखा उत्साह
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी आजमगढ़ सदर विधानसभा के हाफिजपुर मंडल की ओर से बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा अनवरगंज से शुरू होकर भंवरनाथ तक निकाली गई। मुख्य अतिथि सदर विधानसभा आजमगढ़ के पूर्व प्रत्याशी सुशील कुमार सिंह रहे।
यात्रा का शुभारंभ शहीद स्थल पर स्वर्गीय महेंद्र कुमार उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और छात्र-छात्राएं हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए।
देशभक्ति गीतों और राष्ट्रभक्ति के नारों से पूरा मार्ग गूंज उठा। भीषण गर्मी के बावजूद कार्यकर्ताओं और लोगों का उत्साह देखते ही बना। तिरंगा यात्रा के दौरान वातावरण पूरी तरह राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमित तिवारी, सहकारी बैंक के उपसभापति बृजेश प्रकाश सिंह, सठियांव चीनी मिल के उपसभापति यशवंत सिंह, जिला उपाध्यक्ष एवं यात्रा प्रभारी आनंद सिंह, आलोक उपाध्याय, बादल उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष प्रमोद चौहान, महामंत्री राकेश राय, भीम सिंह, समाजसेवी विजय लक्ष्मी मिश्रा, महिला मोर्चा की जिला मंत्री डॉ. अलका सिंह, पूनम मौर्या, अवधेश शर्मा, आशीष पांडेय पल्लू, संजय दीक्षित सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमित तिवारी ने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। वहीं सठियांव चीनी मिल के उपसभापति यशवंत सिंह ने तिरंगा यात्रा का समापन किया।