
पुरुष वर्ग में गौतम प्रजापति और महिला वर्ग में किरन वर्मा ने हासिल किया प्रथम स्थान
हिंदी न्यूज़ 24
आजमगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश लखनऊ के तत्वावधान में क्षेत्रीय खेल कार्यालय एवं जिला प्रशासन आजमगढ़ की ओर से सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रॉस कंट्री रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष वर्ग के कुल 157 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के लिए 5 किलोमीटर तथा महिला वर्ग के लिए 6 किलोमीटर की वॉक रेस/क्रॉस कंट्री रेस आयोजित की गई। मुख्य अतिथि क्रीड़ाधिकारी सिराजुद्दीन एवं जिला हैंडबाल संघ के सचिव के.एम. श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर रेस का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के बाद विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इसके पश्चात सुबह 9 बजे ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित लोगों ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
प्रतियोगिता का परिणाम
पुरुष वर्ग:
प्रथम— गौतम प्रजापति
द्वितीय— रजनीष राय
तृतीय— उत्कर्ष यादव
चतुर्थ— धीरज यादव
पंचम— शिवा यादव
षष्ठम— किशन यादव
महिला वर्ग:
प्रथम— किरन वर्मा
द्वितीय— अंतिमा यादव
तृतीय— अंजली गुप्ता
चतुर्थ— मुस्कान प्रजापति
पंचम— सृष्टि यादव
षष्ठम— खुशी
इस अवसर पर जय प्रकाश यादव उप क्रीड़ाधिकारी, लक्ष्मण प्रसाद सचिव जिला जिम्नास्टिक्स संघ आजमगढ़, भूपेंद्र वीर सिंह क्रिकेट प्रशिक्षक, मिथिलेश यादव एथलेटिक्स प्रशिक्षक, मो. इरफान हॉकी प्रशिक्षक, करन श्रीवास्तव बैडमिंटन प्रशिक्षक, अरविंद कन्नौजिया फुटबाल प्रशिक्षक, आदर्श यादव वालीबाल प्रशिक्षक, नागेंद्र बास्केटबाल प्रशिक्षक, रितेश कुमार श्रीवास्तव, अबुसैफ सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।