
कैफी आजमी पायनियर स्कूल में आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम, प्रबंधक अंशुमान जायसवाल ने उपहार भेंट कर किया सम्मानित
हिंदी न्यूज़ 24
फूलपुर, आजमगढ़। महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर कैफी आजमी पायनियर स्कूल में विद्यालय परिसर की स्वच्छता और व्यवस्था बनाए रखने वाले सफाई कर्मियों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से सफाई कर्मियों को सम्मानित कर उनके योगदान के प्रति आभार जताया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रबंधक अंशुमान जायसवाल ने सफाई कर्मियों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मी समाज और शिक्षण संस्थानों की मजबूत नींव हैं। उनके निरंतर और निस्वार्थ परिश्रम के बिना स्वच्छ, स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण की कल्पना संभव नहीं है।
उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों के कार्य को केवल एक जिम्मेदारी के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि उनके श्रम और योगदान का सम्मान किया जाना चाहिए। विद्यालय परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।
सम्मान पाकर खिले सफाई कर्मियों के चेहरे
विद्यालय प्रबंधन से सम्मान और उपहार पाकर सफाई कर्मियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस तरह का सम्मान उनके उत्साह को बढ़ाता है।
स्वच्छता के प्रति दिलाया संकल्प
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने स्वच्छता बनाए रखने तथा समाज के हर वर्ग के योगदान का सम्मान करने का संकल्प लिया। प्रबंधन ने कहा कि स्वच्छ वातावरण के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य सोनू ठाकुर, प्रतीक जायसवाल, कमला प्रजापति, दीपक, अनुपम गुप्ता सहित विद्यालय परिवार के अन्य लोग उपस्थित रहे।