आजमगढ़ बाल मजदूरी व बाल तस्करी के खिलाफ जागरूकता रैली,श्रम विभाग ने दिलाई जागरूकता की शपथ

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

 बाल मजदूरी और बाल तस्करी के खिलाफ जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से गुरुवार को श्रम विभाग द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना हुई रैली में अधिकारियों, कर्मचारियों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।रैली के दौरान “बाल मजदूरी हटाओ, बच्चों का बचपन बचाओ” तथा “बाल मजदूरी को मिटाना है, देश को आगे बढ़ाना है” जैसे संदेशों वाले बैनर और पोस्टर प्रदर्शित किए गए। इस मौके पर लोगों को बाल श्रम और मानव तस्करी जैसी सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूक किया गया। आजमगढ़ जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों को शिक्षा और सुरक्षित बचपन का अधिकार है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह बाल मजदूरी और बाल तस्करी की सूचना संबंधित विभाग को देकर इस अभियान में सहयोग करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *