सपा की मासिक बैठक में 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन

आजमगढ़ आजमगढ़ खास खबर राजनीत

नेताओं ने भाजपा सरकार पर लगाए भ्रष्टाचार, पेपर लीक और संविधान विरोधी नीतियों के आरोप, बूथ स्तर तक संगठन विस्तार का दिया संदेश
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक शनिवार को जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष हवलदार यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की सरकार बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री एवं विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। विधायक डॉ. संग्राम यादव ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर हुई पुलिस कार्रवाई की आलोचना करते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बताया।
विधायक पूजा सरोज ने दलितों के अधिकारों, आरक्षण और संविधान की रक्षा का मुद्दा उठाया। वहीं जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर तक विस्तार करने और पिछड़ों, दलितों व वंचित वर्गों के बीच पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक में विधायक अखिलेश यादव, बेचई सरोज, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव, पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव, डॉ. रामदुलार राजभर, पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव, पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह यादव, अभय नारायण पटेल, जयराम पटेल समेत कई नेताओं ने अपने विचार रखे।
कार्यक्रम का संचालन समाजवादी पार्टी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव अजीत कुमार राव ने किया। बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *