शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने का आरोप, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

आजमगढ़ आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ ग्रामीण


महराजगंज पुलिस ने सेंहदा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास से आरोपी मुहम्मद हलीम उर्फ समीर को पकड़ा
विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप, बीएनएस की संबंधित धाराओं में दर्ज है मुकदमा

हिंदी न्यूज़ 24
आजमगढ़। शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में महराजगंज पुलिस ने वांछित अभियुक्त मुहम्मद हलीम उर्फ समीर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे 18 अक्टूबर को सेंहदा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, महराजगंज थाना क्षेत्र की निवासी एक युवती ने 16 अक्टूबर 2026 को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि महराजगंज जनपद के कोतवाली क्षेत्र स्थित सिसवनिया (भरवलिया) निवासी मुहम्मद हलीम उर्फ समीर पुत्र महबूब अली ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
तहरीर के आधार पर थाना महराजगंज में मुकदमा अपराध संख्या 249/2026 के तहत बीएनएस की धारा 69, 351(3) और 352 में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में पुलिस ने कार्रवाई की।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी सगड़ी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष जयप्रकाश के नेतृत्व वाली टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की उम्र करीब 28 वर्ष बताई गई है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक अजय कुमार यादव, कांस्टेबल अश्वनी कुमार गुप्ता और कांस्टेबल दीपक जायसवाल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *