प्रतिभा निकेतन इंटर कॉलेज में डांडिया नृत्य की धूम, थिरके बच्चे और शिक्षक

आजमगढ़ आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर


शारदीय नवरात्रि पर लोक संस्कृति की दिखी झलक, पारंपरिक उत्सव में सभी ने लिया हिस्सा

हिंदी न्यूज़ 24
आजमगढ़। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर नगर से सटे अजमतपुर कोडर स्थित प्रतिभा निकेतन इंटर कॉलेज के प्रांगण में डांडिया नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंगारंग प्रस्तुतियों से पूरा परिसर उत्सवमय हो गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष विधि-विधान से दीप प्रज्वलित कर एवं आरती करके मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. मोनिका शर्मा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सरायमीर की प्राचार्य डॉ. संध्या वर्मा, विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष सरस्वती देवी और प्रबंधक रमाकांत वर्मा ने किया। बच्चों ने मनमोहक सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत की।


इसके बाद विद्यालय के प्राचार्य ध्रुव चंद्र ने सभी अतिथियों को नारियल, चुनरी और अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि डॉ. मोनिका शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि पर्व-त्योहार हमें अपनी लोक संस्कृति और परंपराओं की याद दिलाते हैं। ऐसे आयोजनों के माध्यम से हम अपनी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हैं और नई पीढ़ी को अपनी पुरानी संस्कृति एवं सभ्यता से परिचित कराते हैं।


इसके बाद सामूहिक डांडिया नृत्य का आयोजन हुआ, जिसमें उपस्थित शिक्षकों और बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। सभी ने डांडिया की धुन पर थिरकते हुए त्योहार की खुशियां साझा कीं।
कार्यक्रम में इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक सीताराम पांडेय, रवि श्रीवास्तव, योगाचार्य लौटू मौर्य, उपप्राचार्य प्रीति श्रीवास्तव, रुचि श्रीवास्तव, सरिता पांडेय, सुनील दत्त विश्वकर्मा सहित अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की छात्राओं ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *