राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर कायस्थ महासभा के पदाधिकारियों ने किया रक्तदान, 11 का दावा पर विज्ञप्ति में मात्र पांच नाम ही शामिल

आजमगढ़ आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में 11 युवा कार्यकर्ताओं ने किया ब्लड डोनेट, राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना

हिंदी न्यूज़ 24
आजमगढ़। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव के जन्मदिन के अवसर पर सोमवार को आजमगढ़ में सामाजिक सेवा और मानव कल्याण का संदेश दिया गया। जन्मदिन को यादगार बनाने के उद्देश्य से महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में 11 युवा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।

रक्तदान शिविर का आयोजन कुसुम चैरिटेबल ब्लड एंड कंपोनेंट सेंटर, करतालपुर बाईपास, आजमगढ़ में किया गया। शिविर में युवा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान करते हुए जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने का संकल्प लिया। इस दौरान सभी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव के स्वस्थ, दीर्घायु एवं उज्ज्वल जीवन की कामना की।

रक्तदान करने वालों में मयंक श्रीवास्तव, पल्लव श्रीवास्तव, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव और चंदन वर्मा सहित कुल 11 कार्यकर्ता शामिल रहे।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि रक्तदान महादान है। किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने से बड़ा कोई सेवा कार्य नहीं हो सकता। राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर रक्तदान के माध्यम से समाज और राष्ट्र के प्रति सेवा का संकल्प लेना हम सभी के लिए गर्व का विषय है।

कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने कहा कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा सामाजिक सेवा, सहयोग और मानव कल्याण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। जन्मदिन के अवसर पर आयोजित रक्तदान कार्यक्रम के माध्यम से समाज में सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता का सकारात्मक संदेश दिया गया।

11 लोगो द्वारा रक्तदान का दावा पर सूची में सिर्फ पांच कार्यकर्ताओं के नाम, चर्चा जोरों पर
हिंदी न्यूज़ 24

आजमगढ़। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की जिला इकाई ने सोमवार को अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया। प्रदेश अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में यह शिविर आयोजित हुआ। संगठन द्वारा जो विज्ञप्ति जारी की गई उसमें 11 कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान किया जाने का दावा किया गया, लेकिन सूची में मात्र पांच कार्यकर्ताओं का नाम ही देखने को मिला। ऐसा क्यों हुआ यह तो संगठन के लोग ही जाने लेकिन 11 के सापेक्ष मात्र पांच कार्यकर्ताओं का नाम विज्ञप्ति में शामिल होना चर्चा का विषय जरूर बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *