
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना, खबर छपते ही जगा संगठन, उपलब्ध कराया सभी रक्तदाताओं के नाम
हिंदी न्यूज़ 24
आजमगढ़। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव के जन्मदिन के अवसर पर सोमवार को आजमगढ़ में सामाजिक सेवा और मानव कल्याण का संदेश दिया गया। जन्मदिन को यादगार बनाने के उद्देश्य से महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में 11 युवा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। जारी विज्ञप्ति में 11 के सापेक्ष मात्र पांच रक्तदान करने वाले कार्यकर्ताओं का ही नाम ही शामिल था। हिंदी न्यूज़ 24 ने इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया परिणाम स्वरुप संगठन जगा और सभी 11 रक्तदाताओं के नाम उपलब्ध कराया।
रक्तदान शिविर का आयोजन कुसुम चैरिटेबल ब्लड एंड कंपोनेंट सेंटर, करतालपुर बाईपास, आजमगढ़ में किया गया। शिविर में युवा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान करते हुए जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने का संकल्प लिया। इस दौरान सभी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव के स्वस्थ, दीर्घायु एवं उज्ज्वल जीवन की कामना की।
रक्तदान करने वालों में मयंक श्रीवास्तव, पल्लव श्रीवास्तव, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, चंदन वर्मा, विष्णु श्रीवास्तव, शुभांक श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, चंदन श्रीवास्तव व अनुपम श्रीवास्तव शामिल रहे।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि रक्तदान महादान है। किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने से बड़ा कोई सेवा कार्य नहीं हो सकता। राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर रक्तदान के माध्यम से समाज और राष्ट्र के प्रति सेवा का संकल्प लेना हम सभी के लिए गर्व का विषय है। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा सामाजिक सेवा, सहयोग और मानव कल्याण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।