
लापता 28 वर्षीय युवती का अब तक नहीं लगा सुराग, सिधारी पुलिस जांच में जुटी
आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के बेलैसा पल्हनी निवासी 28 वर्षीय युवती के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के नाना की तहरीर पर सिधारी पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तहरीर के अनुसार, युवती बचपन से अपने नाना के घर रहकर पढ़ाई-लिखाई कर रही थी। 29 जुलाई 2026 को दोपहर करीब एक बजे वह अपने दस्तावेजों की फोटो कॉपी कराने के लिए रेलवे स्टेशन गई थी। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी।
परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। युवती का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। सूचना पर सिधारी थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य पहलुओं की जांच कर युवती की तलाश में जुटी है।