
95 वर्षीय सास को लेकर विवाद के बीच महिला से मारपीट, पुलिस जांच में जुटी
आजमगढ़। जीयनपुर थाना क्षेत्र के ढोलीपुर गांव की एक महिला की तहरीर पर पुलिस ने दो देवरों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
पीड़िता का आरोप है कि उसकी 95 वर्षीय वृद्ध सास उसके साथ रहती हैं। 28 जुलाई 2026 की दोपहर वह सास का हालचाल जानने गई थी, तभी दोनों देवरों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद मामला शांत हुआ।
पीड़िता की तहरीर के आधार पर जीयनपुर थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक लक्ष्मी शुक्ला को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।