दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला, पति समेत छह पर केस दर्ज

आजमगढ़ आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ ग्रामीण

पीड़िता का आरोप—शादी के बाद लगातार मारपीट, गहने हड़पे और अतिरिक्त दहेज की मांग; जहानागंज थाने में मुकदमा दर्ज


आजमगढ़। जहानागंज थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की तहरीर पर पति, सास, ससुर और तीन ननदों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, गहने हड़पने और मानसिक प्रताड़ना के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।


पीड़िता सुधा मौर्या ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि वर्ष 2021 में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगा। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की गई, गाली-गलौज की गई तथा उसके गहने भी रख लिए गए। पीड़िता का आरोप है कि गर्भावस्था के दौरान भी उसे प्रताड़ित किया गया और अंततः उसे ससुराल से निकाल दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत छह नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *