चेकिंग के दौरान युवक से अवैध चाकू बरामद, पुलिस ने किया गिरफ्तार

आजमगढ़ आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ ग्रामीण

मुखबिर की सूचना पर जहानागंज पुलिस की कार्रवाई, आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज।
आजमगढ़। जहानागंज थाना पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 30 जुलाई 2026 की शाम मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में अवैध चाकू लेकर गोड़सर की ओर जा रहा है।


सूचना पर पुलिस टीम ने गोड़सर पुलिया के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अदद अवैध चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम समीम उर्फ बबलू पुत्र यासीन, निवासी यूसुफाबाद, थाना चिरैयाकोट, जनपद मऊ बताया।
पुलिस के अनुसार आरोपी की उम्र लगभग 45 वर्ष है। उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई। बरामद चाकू को सील कर कब्जे में लिया गया तथा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *