
शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन महाराजा अग्रसेन जयंती पर श्री अग्रसेन महिला महाविद्यालय में हुआ भव्य आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
हिंदी न्यूज़ 24
आजमगढ़। शारदीय नवरात्र के पावन प्रथम दिन एवं महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर श्री अग्रसेन महिला महाविद्यालय में अग्रवाल युवा समाज आजमगढ़ एवं अग्रसेन महिला मंडल आजमगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। देर शाम आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और डांडिया-गरबा की धूम के बीच पूरा परिसर उत्साह और उमंग से सराबोर नजर आया।

डांडिया और गरबा की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
कार्यक्रम का शुभारंभ भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। इसके बाद आयोजित डांडिया महोत्सव में महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने पारंपरिक परिधानों में सजकर डांडिया और गरबा खेला। संगीत की धुनों पर देर रात तक चले इस उत्सव में प्रतिभागियों ने अपनी कला और उत्साह से समां बांध दिया। पूरे आयोजन में नवरात्र और महाराजा अग्रसेन जयंती का उल्लास देखने को मिला।

अग्रवाल युवा समाज की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ
समारोह के दौरान अग्रवाल युवा समाज के नए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह भी संपन्न हुआ। नए सत्र के लिए आयुष अग्रवाल ने अध्यक्ष, हर्षित अग्रवाल ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अभिषेक अग्रवाल एवं शशांक अग्रवाल ने उपाध्यक्ष, अम्बर अग्रवाल ने महामंत्री, नमन अग्रवाल ने सहमंत्री, आदर्श अग्रवाल ने कोषाध्यक्ष तथा अक्षत अग्रवाल ने सह कोषाध्यक्ष के रूप में शपथ ली।

वहीं, आयुष अग्रवाल को मीडिया प्रभारी, निखिल अग्रवाल को मुख्य संरक्षक तथा सर्वोत्तम गोयल और संदीप अग्रवाल को संरक्षक का दायित्व सौंपा गया। इस अवसर पर अंश गोयल, अमन अग्रवाल, प्रफुल्ल अग्रवाल, कुशाग्र अग्रवाल और अनमोल अग्रवाल ने युवा समाज की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में डांडिया संयोजक मीरा अग्रवाल एवं बिंदु अग्रवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं, कार्यक्रम संयोजक ओम प्रकाश अग्रवाल लड्डू, निखिल अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, अभिलाष अग्रवाल एवं आशुतोष अग्रवाल ने आयोजन को सफल बनाने में विशेष योगदान दिया।

मंच का संयुक्त संचालन सुनील अग्रवाल एवं प्रिया अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम के अंत में अर्पित अग्रवाल, हर्षित अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, संजय अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, निमित्त अग्रवाल, श्रेय अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, रीता अग्रवाल, निशा अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, छाया अग्रवाल सहित समाज के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्याओं ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।