अतरैठ बाजार पोखरे में उतराया मिल मजदूर का शव, परिवार में मचा कोहराम

आजमगढ़ शहर

अतरौलिया के शेरवा गॉव का था निवासी, सब्जी लेने के लिए निकला था घर से

आजमगढ़। अतरौलिया थाना क्षेत्र के अतरैठ बाजार स्थित पोखरे में एक मजदूर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया और पहचान में जुट गई। कुछ ही देर में मृतक की पहचान हो गई इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सुचना दिया। परिजनों के आने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अतरैठ बाजार के रहने वाले लोग सुबह टहल रहे थे। इसी दौरान बाजार स्थित पोखरे में एक शव उतराया हुआ लोगों ने देखा। सूचना पुलिस को दी गई, तो पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। कुछ ही देर में मृतक की पहचान शेरवा गांव निवासी दिनेश उर्फ मधुर निषाद (40) पुत्र रामू के रूप में हुई। पुलिस की सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए।शव देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और माहौल गमगीन हो गया।

परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार दिनेश की मानसिक स्थिति पिछले कुछ समय से ठीक नहीं थी। वह घर से सब्जी खरीदने के लिए अतरैठ बाजार गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद पोखरे में उसका शव मिलने की सूचना मिली।
मृतक दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। परिवार में पत्नी, दो बेटियां और दो बेटे हैं। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *