फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बनवा लिया दो पासपोर्ट, जाँच में हुआ खुलासा तो दर्ज हुआ मुकदमा

आजमगढ़ आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ ग्रामीण आजमगढ़ शहर

रौनापार थाना क्षेत्र का रहने वाला है आरोपी, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

आजमगढ़। जनपद के रौनापार थाने में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दो अलग-अलग पासपोर्ट बनवाने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई।

क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय से प्राप्त पत्र के क्रम में उपनिरीक्षक सुभाष तिवारी द्वारा मामले की जांच की गई। जांच में सामने आया कि ग्राम दाम महुला, थाना रौनापार निवासी अजय यादव ने कूटरचित एवं भ्रामक दस्तावेज तैयार कर फर्जी तरीके से दो अलग-अलग पासपोर्ट (संख्या F7119738 एवं V1464542) जारी करा लिए। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने फ्रेश कैटेगरी में दोबारा आवेदन कर नया पासपोर्ट भी बनवा लिया, जो नियमों के विपरीत पाया गया।

तहरीर के आधार पर रौनापार थाने में मुकदमा संख्या 0227/2026 दर्ज किया गया है। आरोपी के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धाराएं 419, 420, 467, 468, 471 तथा पासपोर्ट अधिनियम, 1967 की धारा 12(1)(B) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक अनुराग कुमार पांडेय को सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *