
रामपुर स्थित ट्रस्ट पर आयोजित की गई श्रद्धांजलि सभा
पूर्व पीएम के बताए रास्ते पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि: विक्रांत सिंह
आजमगढ़। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 19वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को जहानागंज के रामपुर स्थित स्मारक ट्रस्ट पर वृहद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ ही श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। उपस्थित लोगों ने उनके जीवन पर चर्चा करते हुए, उनके बताए रास्ते पर चलने का संकलप लिया।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय व जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान ट्रस्ट परिसर में जब तक सूरज चांद रहेगा चंद्रशेखर जी का नाम रहेगा, चंद्रशेखर जी अमर रहे, अमर रहे के नारे लगते रहे। ध्रुव सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री युवा तुर्क नेता चंद्रशेखर देश के विकास के लिए काम किए। वह एक ऐसे युवा तुर्क नेता थे, जिन्होंने दृढ़ता ईमानदारी और साहस के साथ स्वार्थ के खिलाफ लड़ाई लड़ी। देवेंद्र सिंह ने कहा कि वह हमेशा व्यक्तिगत और सत्ता की राजनीति के खिलाफ रहे। वह एक बेबाक वक्ता थे। एमएलसी विक्रांत सिंह रिशू ने कहा कि रामपुर स्थित चंद्रशेखर स्मारक ट्रस्ट में उनकी आदमकद प्रतिमा युवाओं को संघर्ष की प्रेरणा सदैव प्रदान करती रहेगी उनके बताए हुए रास्ते पर चलते हुए उनके सपनों को साकार करने का संकल्प लेना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर एसकेडी के प्रबंधक विजय बहादुर सिंह, उदय शंकर चैरसिया, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अरुण कुमार सिंह, प्रमुख रमेश कनौजिया, अजय सिंह, समशेर सिंह, सठियांव प्रमुख अरविंद सिंह, धर्मेंद्र सिंह झबलू, सुनील सिंह बल्लू, ट्रस्ट प्रबंधक बृजेश कादू, कोषाध्यक्ष लाल बहादुर सिंह लालू, दिलावर सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, गौरव सिंह हल्ला, प्रभात सिंह, ओमप्रकाश सिंह, स्वतंत्र सिंह मुन्ना, शिवरतन यादव, बबलू राम आदि मौजूद रहे।