मंदिर का ताला तोड़कर चोरी, पीतल के बर्तन व दानपेटी से नकदी ले उड़े चोर

आजमगढ़ आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ शहर

शहर कोतवाली के आगापुर गॉव स्थित बरुआ बाबा मंदिर की घटना
आजमगढ़। जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित एक मंदिर में चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर पीतल के बर्तन और दानपेटी में रखी नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के संबंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के निवासी एवं मंदिर के पुजारी खरपत्तू चौहान ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 20 जुलाई 2026 की रात अज्ञात चोर मंदिर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोर मंदिर से पीतल के दो घड़े, छह छोटे-बड़े पीतल के बर्तन, छह लोहे के सामान तथा दानपेटी में रखे करीब 250 रुपये चोरी कर फरार हो गए। सुबह मंदिर पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।


पुलिस ने शिकायत के आधार पर कोतवाली थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305 एवं 331(4) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक मिथिलेश कुमार प्रजापति को सौंपी गई है। पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *