आजमगढ़: जमीन पर कब्जे का विरोध करने पर जान से मारने की धमकी, एससी/एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज

आजमगढ़ आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर


आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र में जमीन पर कथित अवैध कब्जे और जातिसूचक गालियां देने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि उसकी भूमि पर जबरन कब्जा कर लिया गया और विरोध करने पर सार्वजनिक स्थान पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई।
एफआईआर के अनुसार, विजय कुमार पुत्र महेश राम, निवासी ग्राम गड़ाईपुर (जनपद गाजीपुर) ने शिकायत में बताया कि उनकी पैतृक भूमि, जो आजमगढ़ तहसील सदर क्षेत्र के ग्राम फिरोजपुर स्थित गाटा संख्या 298 में है, पर आरोपियों ने जबरन कब्जा कर लिया। शिकायतकर्ता का कहना है कि पहले राजस्व विभाग द्वारा मौके का निरीक्षण भी किया गया था और कब्जे की पुष्टि की गई थी।
पीड़ित के मुताबिक, घटना 11 जून 2026 की है। जब उन्होंने कब्जे का विरोध किया तो आरोपियों ने कथित तौर पर जातिसूचक गालियां दीं, सार्वजनिक रूप से अपमानित किया और जान से मारने की धमकी दी।
शिकायत के आधार पर शहर कोतवाली पुलिस ने अमलेश यादव, सुषमा यादव और त्रिभुवन के विरुद्ध विभिन्न धाराओं तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *