
नलकूप का मोटर चालू करने के दौरान हुआ हादसा, कोहराम
आजमगढ़। जहानागंज थाना क्षेत्र के महुआ मुरादपुर गांव में गुरुवार की रात करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के समय युवक अपने खेत की सिंचाई के लिए नलकूप का मोटर आन करने गया था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
महुआ मुरादपुर गांव निवासी 36 वर्षीय सोनू यादव गुरुवार रात सिंचाई के लिए अपने नलकूप का मोटर चालू करने गए थे। इसी दौरान अचानक वह विद्युत करंट की चपेट में आ गए और मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़े। जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गये। सीएचसी पर चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। जहानागंज पुलिस ने सूचना मिलते ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।