
नवरात्रि पर सीकरी चंद्र मंदिर में हुआ भव्य आयोजन, कन्याओं को फल, मिठाई और भोजन कराकर लिया आशीर्वाद
हिंदी न्यूज़ 24
आजमगढ़। नवरात्रि के पावन अवसर पर भारत विकास परिषद एलिट शाखा की ओर से पुरानी सब्जी मंडी स्थित सीकरी चंद्र मंदिर में भव्य कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में बच्चों ने प्रसाद ग्रहण किया। संस्था की महिला सदस्यों ने बच्चियों को कॉपी, पेंसिल, फल और मिठाई वितरित की तथा उन्हें भोजन भी कराया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चियों ने सभी को अपना आशीर्वाद दिया। आयोजकों ने मां दुर्गा से सभी पर अपनी कृपा बनाए रखने की कामना की। इस आयोजन में संस्था की महिला सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और कार्यक्रम को सफल बनाया।
कार्यक्रम में मुक्ता, रेणु, पूजा, लतिका, डिंपल, योगिता, कविता, शिखा, अर्चना, ममता, मीरा, बिंदु सहित संस्था की अन्य महिला सदस्य उपस्थित रहीं। संस्था की ओर से सभी सहयोगी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।