घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी चोरी, बरदह थाने में तहरीर

आजमगढ़ आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ ग्रामीण


गोठांव गांव में मां-बेटी के गहनों पर चोरों ने किया हाथ साफ, पुलिस जांच में जुटी
चोरी की घटना के बाद गांव में पूछताछ, अज्ञात चोरों के खिलाफ दी गई शिकायत

हिंदी न्यूज़ 24
बरदह, आजमगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के गोठांव गांव में रविवार की रात चोरी की घटना सामने आई है। गांव निवासिनी फिरता देवी पत्नी स्वर्गीय श्रीराम ने सोमवार को बरदह थाने में तहरीर देकर घर में रखे गहने और नकदी चोरी होने की शिकायत की है।
फिरता देवी के अनुसार, चोरों ने घर के अंदर कमरे में रखे बॉक्स का ताला तोड़कर उनकी हंसुली, चेन, दो झुमके, दो कनफूल, पायल, चांदी की सिकड़ी और पांच हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। वहीं, उनकी पुत्री दुर्गावती देवी के मायके में रखे सोने की चेन, फुरकी, करधनी, नथुनी और पायल भी चोरी होने की बात कही गई है।
घटना के बाद फिरता देवी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को लिखित तहरीर दी। मामले में पुलिस छानबीन कर रही है। पूछताछ के लिए गांव के कई लोगों को हिरासत में लिए जाने की भी जानकारी सामने आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *