भाजपा अजमतगढ़ मंडल में आयोजित हुई प्रशिक्षण कार्यशाला
आजमगढ़। भाजपा अजमतगढ़ मंडल में शुक्रवार को डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में भाजपा कार्यकर्ताओ को जिला सह संयोजक आईटी सेल जितेंद्र त्रिपाठी ने प्रशिक्षित किया।
विदित हो कि भारतीय जनता पार्टी डिजिटल लर्निंग प्लेटफार्म के तहत अपने कार्यकर्ताओं का अधिक से अधिक प्रशिक्षण करवाया गया है। युद्ध स्तर पर चल रहे इस कार्यक्रम में शामिल सभी कार्यकर्ता मोबाइल से प्रशिक्षण लेने हेतु उपस्थित हुए। जिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने जिले के सभी पदाधिकारी को विभिन्न मंडलों में भेज कर, वहां के मंडल अध्यक्ष से संपर्क कर शक्ति केंद्र संयोजक स्तर, बूथ अध्यक्ष स्तर तक यह कार्य पूर्ण कराने के लिए लगाया है। इसी क्रम में शुक्रवार को जमीन हरखोरी, कंजरा दिलशादपुर, लाटघाट, अजमतगढ़, बेनी ब्रह्मोली, जमसर, महुला आदि कई स्थानों पर यह प्रशिक्षण कार्यशाल आयोजित हुआ। जितेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि यह पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रम है। कार्यकर्ता प्रशिक्षित होगा तो आगे और मजबूती से काम करने में मदद मिलेगी। मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कुल 113 बूथों पर संपर्क किया गया। लगातार यह काम चल रहा है। इस अवसर पर मानवेंद्र सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, सुशील सिंह, आदित्य सिंह, फागू सोनकर, प्रताप सिंह, शिवम सिंह, देव सिंह, दिनेश यादव, लालजी सिंह आदि मौजूद रहे।