
जिला बैडमिंटन संघ का आयोजन, सफल प्रतिभागियों को मिलेगा प्रमाण-पत्र और भविष्य में जिला, राज्य व राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अंपायरिंग का अवसर
आजमगढ़। जिला बैडमिंटन संघ, आजमगढ़ की ओर से बैडमिंटन के खिलाड़ियों, कोचों और खेल प्रेमियों के लिए दो दिवसीय बैडमिंटन अंपायरिंग कार्यशाला का आयोजन 15 एवं 16 अगस्त 2026 को किया जाएगा। कार्यशाला का उद्देश्य प्रतिभागियों को बैडमिंटन के नवीनतम नियमों, अंपायरिंग की तकनीकों तथा मैच संचालन की बारीकियों का व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक प्रशिक्षण प्रदान करना है।
कार्यशाला में अनुभवी एवं प्रशिक्षित अंपायर प्रतिभागियों को आधुनिक अंपायरिंग प्रणाली की जानकारी देंगे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य भविष्य में जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए प्रशिक्षित और दक्ष अंपायर तैयार करना है।
कार्यशाला में 16 वर्ष या उससे अधिक आयु के इच्छुक खिलाड़ी, कोच एवं खेल प्रेमी भाग ले सकते हैं। पंजीकरण की अंतिम तिथि 12 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा करने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। साथ ही योग्य प्रतिभागियों को भविष्य में जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में अंपायरिंग का अवसर भी उपलब्ध कराया जाएगा।
इस कार्यशाला का आयोजन जिला बैडमिंटन संघ द्वारा पूर्व वर्ल्ड बैडमिंटन अंपायर अजेंद्र राय के नेतृत्व में किया जाएगा। जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष डॉ. डी.पी. राय, सचिव डॉ. पीयूष कुमार सिंह तथा कोषाध्यक्ष रमाकांत वर्मा ने संयुक्त वक्तव्य जारी कर खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों से समय सीमा के भीतर पंजीकरण कर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
पंजीकरण एवं संपर्क:
📞 8299247573, 7905824339
📧 tocazamgarh@gmail.com