एलर्जी, दमा और सांस के मरीजों के लिए लगा निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर

आजमगढ़ आजमगढ़ खास खबर


दूर-दराज और अन्य जनपदों से पहुंचे मरीज, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बांटी दवा और बताए बचाव के उपाय


आजमगढ़, 12 जुलाई। अग्रवाल युवा समाज के तत्वावधान में रविवार को श्री अग्रसेन महिला महाविद्यालय में एलर्जी, दमा एवं सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शहर के साथ ही दूर-दराज के क्षेत्रों एवं अन्य जनपदों से बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे।
मुगलसराय से आई चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की जांच एवं परामर्श के बाद आयुर्वेदिक दवा का निःशुल्क वितरण कर उसका सेवन कराया। डॉ. विकास गर्ग ने एलर्जी, दमा एवं सांस संबंधी बीमारियों से बचाव को लेकर मरीजों को महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।


शिविर का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद योग कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें नन्हे-मुन्ने कलाकारों ने एक से बढ़कर एक योगासन प्रस्तुत कर लोगों को योग के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला महिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. विनय कुमार उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. अमन गर्ग, डॉ. अंकुर अग्रवाल, डॉ. अर्पित अग्रवाल एवं डॉ. रेखा गुप्ता शामिल रहीं। अतिथियों ने अग्रवाल युवा समाज की ओर से किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार के जनसेवा से जुड़े आयोजनों में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।


युवा समाज का उत्साहवर्धन करने के लिए अग्रवाल समाज के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की। इस दौरान अग्रवाल हितकारिणी न्यास ट्रस्ट के अध्यक्ष अतुल कुमार अग्रवाल ‘मुन्ना बाबू’, उपमंत्री सीताराम अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष सुदर्शन दास अग्रवाल, श्रीकृष्ण गौशाला समिति के अध्यक्ष अनूप कुमार अग्रवाल, अग्रवाल धर्मशाला के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, ओम बाबू, श्रेय अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, मीरा अग्रवाल, निशा अग्रवाल, लाजो अग्रवाल, लता अग्रवाल, निशि अग्रवाल एवं मंजू अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
अग्रवाल युवा समाज के महामंत्री हर्षित अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि शिविर के आयोजन की तैयारी करीब दो माह से चल रही थी। सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों की मेहनत के चलते शिविर का सफल आयोजन हुआ और मरीजों को निःशुल्क दवा वितरित की गई। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित कर सामाजिक सेवा के क्षेत्र में अग्रवाल युवा समाज सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।
इस मौके पर ओमप्रकाश अग्रवाल ‘लड्डू बाबू’, गगन अग्रवाल, निखिल अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, विकास अग्रवाल, अर्पित अग्रवाल, शशांक अग्रवाल, आयुष अग्रवाल, तिलकधारी, अमृत अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, अमर अग्रवाल, शालू अग्रवाल, नमन अग्रवाल, मानस, गौरव जैन अग्रवाल, अक्षत अग्रवाल, आयुष गर्ग, शिवम गर्ग, योगिता अग्रवाल, गरिमा अग्रवाल एवं मोनिका अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *