भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश मंत्री आनंद गुप्ता और लालगंज जिलाध्यक्ष सुजीत जायसवाल का जोरदार स्वागत

आजमगढ़ आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर राजनीत


250 कारों और 500 मोटरसाइकिलों के काफिले के साथ जिला कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ता, 2027 में आजमगढ़ की सभी सीटों पर कमल खिलाने का संकल्प
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मिथिलेश चौरसिया ‘तिवारी’ के नेतृत्व में हुआ स्वागत समारोह, पिछड़ा समाज को साथ लेकर सभी वर्गों को जोड़ने पर जोर

हिंदी न्यूज़ 24
आजमगढ़। भाजपा पिछड़ा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मिथिलेश चौरसिया ‘तिवारी’ के नेतृत्व में शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय पर पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश मंत्री आनंद गुप्ता और लालगंज के जिलाध्यक्ष सुजीत जायसवाल ‘आशू’ का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, बुके, अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट कर दोनों नेताओं का अभिनंदन किया। नारेबाजी के बीच आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
प्रदेश मंत्री आनंद गुप्ता का काफिला जहानागंज स्थित उनके आवास के पास मुस्कान ढाबा, सैय्यद मोड़ से रवाना हुआ। आयोजकों के अनुसार, काफिले में करीब 250 कारें और 500 मोटरसाइकिलें शामिल थीं। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद काफिला भाजपा जिला कार्यालय पहुंचा, जहां पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।


स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री आनंद गुप्ता ने कहा कि आजमगढ़ में भाजपा का कमल खिलाने के लिए पिछड़ा समाज के लोग सर्वसमाज को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी वर्गों को जोड़कर पार्टी को मजबूती प्रदान की जाएगी।
भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मिथिलेश चौरसिया ‘तिवारी’ ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने उनके जैसे चौरसिया समाज के एक कार्यकर्ता को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी देकर पूरे चौरसिया समाज का सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पिछड़ा मोर्चा अनुसूचित वर्ग और सामान्य वर्ग के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन एवं सहयोग से काम करेगा। उन्होंने आजमगढ़ जिले की सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने और कमल खिलाने का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह, लालगंज भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद राजभर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं सदर के पूर्व प्रत्याशी अखिलेश मिश्रा ‘गुड्डू’, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, पूर्व विधायक रामदर्शन यादव, निवर्तमान जिलाध्यक्ष सूरजप्रकाश श्रीवास्तव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बहादुर चौबे, पूर्व नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्त, युवा भाजपा नेता अनिल यादव, नगर अध्यक्ष मृगांक शेखर सिन्हा, निवर्तमान पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष इंद्रेश चौहान, जिला उपाध्यक्ष जय जय राम प्रजापति, रवि गुप्ता, राजू गुप्ता, अमित गुप्ता, चंद्रशेखर यादव, रामयश चौहान, नगर महामंत्री योगेंद्र यादव, बूथ अध्यक्ष अजय मौर्य, अभिषेक गुप्ता गोलू, सभासद संतोष चौहान, नगर उपाध्यक्ष धर्मवीर चौहान, निवर्तमान क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी मोनू विश्वकर्मा, रजनीश विश्वकर्मा, उमेश विश्वकर्मा और शशिकांत विश्वकर्मा सहित हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *