आयशा खान बनीं महिला शिक्षक संघ की मंडलीय मंत्री

आजमगढ़ आजमगढ़ शहर

महिला शिक्षिकाओं के हितों की आवाज बुलंद करने का लिया संकल्प

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ ने संगठन का विस्तार करते हुए सहायक अध्यापिका आयशा खान को आजमगढ़ मंडल का मंडलीय मंत्री नियुक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुलोचना मौर्य के निर्देशन में उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई।

मंडल अध्यक्ष प्रज्ञा राय ने आयशा खान को प्राधिकार पत्र प्रदान कर संगठन की विचारधारा और संविधान के अनुरूप कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन महिला शिक्षिकाओं के सम्मान, अधिकारों और विकास के लिए लगातार कार्य कर रहा है।

नवनियुक्त मंडलीय मंत्री आयशा खान ने संगठन नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वह महिला शिक्षिकाओं के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी।

संगठन के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि आयशा खान की नियुक्ति से आजमगढ़ मंडल में महिला शिक्षक संघ को और मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *