सार्वजनिक रास्ते पर कब्जे का विरोध करने पर मारपीट का आरोप, सात नामजद के खिलाफ केस दर्ज

आजमगढ़ आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ ग्रामीण

रास्ते पर अवैध निर्माण रोकने को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला करने का आरोप


आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के मूलनबईडी गांव में सार्वजनिक रास्ते पर कथित अवैध कब्जे का विरोध करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। पीड़ित की तहरीर पर सात नामजद आरोपियों के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।


पीड़ित अमन राय ने आरोप लगाया है कि गांव के सार्वजनिक रास्ते पर अवैध निर्माण किए जाने की शिकायत पूर्व में उप जिलाधिकारी मार्टिनगंज से की गई थी। जांच में रास्ते पर अवैध निर्माण का प्रयास पाए जाने के बावजूद आरोपियों ने निर्माण कार्य बंद नहीं किया।


तहरीर के अनुसार, 24 सितंबर 2025 की शाम करीब 5:30 बजे आरोपी एकजुट होकर सार्वजनिक रास्ते पर पहुंचे और विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि इसके बाद लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया।


पीड़ित का यह भी आरोप है कि घटना की सूचना देने के बावजूद तत्काल रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। बाद में उच्चाधिकारियों से शिकायत करने पर मामले में कार्रवाई हुई। घायल का निजी चिकित्सक तथा जिला अस्पताल में उपचार कराया गया।


बरदह थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश/उच्चाधिकारियों के निर्देश के अनुपालन में रमेश, राजकुमार, कमलेश, रजत, नन्हलाल, प्रेम उर्फ रामू और आकाश के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *