संजय चावला ने संभाला एडीएम (प्रशासन) का पदभार

पदोन्नति के बाद मिली नई जिम्मेदारी, बोले— जनहित, सुशासन और विकास कार्यों को देंगे प्राथमिकता आजमगढ़। शासन द्वारा पदोन्नति मिलने के बाद संजय चावला ने 28 जुलाई 2026 को आजमगढ़ के अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) का पदभार ग्रहण कर लिया। इससे पहले वह जनपद में अतिरिक्त उप जिलाधिकारी (एएसडीएम) के पद पर कार्यरत थे। पदभार ग्रहण […]

Continue Reading

जनगणना कार्य को लेकर डीसीएचबी प्रशिक्षण संपन्न, ग्राम-नगर निर्देशिका भरने की दी गई जानकारी

आठों तहसीलों के लेखपाल और 16 नगर निकायों के अधिकारी हुए शामिल, आंकड़ों की शुद्धता व गुणवत्ता पर दिया गया जोर आजमगढ़। जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (डीसीएचबी) के अंतर्गत ग्राम निर्देशिका एवं नगर निर्देशिका की अनुसूचियों को भरने के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। प्रशिक्षण में जनपद की सभी आठों तहसीलों […]

Continue Reading

शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, अलम की ऊंचाई कम रखने की अपील

सावन और चेहल्लुम को लेकर फूलपुर कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक आजमगढ़। सावन माह के सोमवार और चेहल्लुम पर्व के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से फूलपुर कोतवाली परिसर में बुधवार को पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह ने की। इसमें दोनों पर्वों को […]

Continue Reading

रसोई में खाना बनाते समय वृद्धा को सांप ने डसा, उपचार से पहले तोड़ा दम

सिधारी थाना क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर गंभीरवन गांव की घटना, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर गंभीरवन गांव में मंगलवार की देर शाम रसोई में खाना बनाते समय एक 65 वर्षीय वृद्धा को सांप ने डंस लिया। परिजन उन्हें आनन-फानन में निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें […]

Continue Reading

संदिग्ध परिस्थितियों में 10वीं के छात्र की मौत, स्कूल में बिगड़ी थी तबीयत

स्कूल जाते समय छोला खाने की चर्चा, परिजन बोले— शरीर का रंग पड़ गया था नीला; मौत के कारणों पर बना रहस्य आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के चकरसुलपुर गांव निवासी 16 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया, जबकि […]

Continue Reading

गुरु पूर्णिमा पर संतों का सम्मान, भाजपा प्रदेश मंत्री सहजानंद राय ने लिया आशीर्वाद

मंदिरों और आश्रमों में अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर किया सम्मान, राष्ट्र की सुख-समृद्धि और सामाजिक सौहार्द की कामना आजमगढ़। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री सहजानंद राय ने जनपद के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर गुरु परंपरा को नमन किया और संत-महात्माओं का सम्मान करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त […]

Continue Reading

पोखरी में डूबने से हलवाई की मौत, पैर फिसलने से हादसे की आशंका

लाटघाट का निवासी था 35 वर्षीय जोगिंदर गोंड, पंचायतनामा के बाद परिजनों ने किया अंतिम संस्कार आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लाटघाट गांव में गुरुवार तड़के एक 35 वर्षीय हलवाई की पोखरी में डूबने से मौत हो गई। सुबह ग्रामीणों ने पोखरी में शव उतराता देखा तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची […]

Continue Reading

सड़क पर धान रोपकर आम आदमी पार्टी का अनोखा प्रदर्शन, जलजमाव के खिलाफ प्रशासन को घेरा

हुसैनगंज–सब्जी मंडी मार्ग की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जल्द मरम्मत न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी आजमगढ़। हुसैनगंज से सब्जी मंडी जाने वाले मुख्य मार्ग पर लंबे समय से जलजमाव और बदहाल सड़क की समस्या को लेकर गुरुवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने अनोखे अंदाज में विरोध […]

Continue Reading

मानदेय में सिर्फ 10% बढ़ोतरी पर भड़के मध्याह्न भोजन कर्मी, सरकार से पुनर्विचार की मांग

एसोसिएशन का विरोध पत्र जारी, कहा— 10 वर्षों बाद भी मिली बेहद कम बढ़ोतरी, कर्मचारियों में भारी नाराजगी आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के मध्याह्न भोजन (एमडीएम) योजना में कार्यरत मंडलीय एवं जनपदीय समन्वयकों तथा कंप्यूटर ऑपरेटरों ने मानदेय में केवल 10 प्रतिशत वृद्धि किए जाने पर कड़ा विरोध जताया है। मध्याह्न भोजन समन्वयक, कंप्यूटर ऑपरेटर वेलफेयर […]

Continue Reading

पोखरे में डूबने से 19 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

शौच के लिए घर से निकला था युवक, एक घंटे बाद पोखरे में उतराता मिला शव मेंहनगर, आजमगढ़। मेंहनगर थाना क्षेत्र के करनेहुआ गांव में बुधवार की अल सुबह एक दर्दनाक हादसे में 19 वर्षीय युवक की पोखरे में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर […]

Continue Reading