मंडलीय कारागार में बंद पाक्सो के आरोपी की मौत

आजमगढ़ आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर


सांस फूलने और ब्लड प्रेशर की समस्या के बाद अस्पताल में कराया गया था भर्ती, इलाज के दौरान तोड़ा दम
बलरामपुर। मंडलीय कारागार में पाक्सो एक्ट के मामले में बंद 68 वर्षीय बंदी की शुक्रवार सुबह मंडलीय अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। गुरुवार देर रात अचानक सांस फूलने और ब्लड प्रेशर की समस्या होने पर जेल प्रशासन ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी।
मृतक की पहचान कंधरापुर थाना क्षेत्र के खजूरीहवा गांव निवासी चंद्रभान (68) पुत्र रामसमुझ के रूप में हुई है। जेल प्रशासन ने घटना की जानकारी बंदी के परिजनों को दे दी है।


10 जुलाई 2025 से जेल में था बंद
जेलर विजय कुमार पांडेय ने बताया कि चंद्रभान पाक्सो एक्ट के मामले में 10 जुलाई 2025 से मंडलीय कारागार में बंद था। गुरुवार देर रात उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। सांस फूलने और ब्लड प्रेशर की शिकायत होने पर उसे उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा था, लेकिन शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।


पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट होगी मौत की वजह
बंदी की मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *