पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर की पांचवीं पुण्यतिथि पर दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

आजमगढ़ आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ ग्रामीण


पैतृक आवास बड़गहन में जुटे जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग, सांसद दरोगा प्रसाद सरोज ने शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को किया याद
गरीब बच्चों को शिक्षित कर समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का सपना साकार कर रहे सुखदेव राजभर: दरोगा प्रसाद सरोज

हिंदी न्यूज़ 24
बरदह, आजमगढ़। उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं दीदारगंज विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक कमलाकांत राजभर के पिता स्वर्गीय सुखदेव राजभर की पांचवीं पुण्यतिथि पर रविवार को उनके पैतृक आवास बड़गहन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक हस्तियों और गणमान्य लोगों ने पहुंचकर उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान सांसद दरोगा प्रसाद सरोज ने स्वर्गीय सुखदेव राजभर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि सुखदेव राजभर उनके बड़े भाई के समान थे। दोनों ने साथ मिलकर राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा कि सुखदेव राजभर ने समाज के गरीब बच्चों को शिक्षा से वंचित न रहने देने का संकल्प लिया था। बड़गहन में उनके द्वारा शिक्षा की जो अलख जगाई गई, उसका लाभ आज क्षेत्र के बच्चों को मिल रहा है। शिक्षित होकर बच्चे समाज की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं और अपने गांव तथा क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं।
श्रद्धांजलि सभा में पूर्व मंत्री एवं जफराबाद, जौनपुर के विधायक जगदीश नारायण राय, पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा, पूर्व राज्य मंत्री डॉ. रामदुलार राजभर, विधायक डॉ. संग्राम यादव, बेचई सरोज, नफीस अहमद, पूजा सरोज, अखिलेश यादव, पूर्व एमएलसी कमला यादव, डॉ. अनिल राय, समाजसेवी एवं सपा नेता इसरार अहमद, दीदारगंज विधानसभा अध्यक्ष रामचेत चौहान, लम्बू, लईक अहमद, ग्राम प्रधान अशोक राजभर, अरविंद सरोज, ईश्वर राजभर, डॉ. पंचम राजभर, अरुणाकर सिंह, हैप्पी, डॉ. चिंतामणि, मोहन राजभर, मोहम्मद हनीफ अहमद, पंधारी यादव, विनोद सिंह और सुरेश राजभर समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
सभी ने स्वर्गीय सुखदेव राजभर के सामाजिक एवं शैक्षिक योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *