हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा गौरीशंकर मंदिर

आजमगढ़ आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

भोलेनाथ के प्रसाद को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, देर शाम तक चलता रहा भंडारा

संवाद न्यूज एजेंसी
आजमगढ़। श्री इच्छापूर्ति गौरीशंकर मंदिर ट्रस्ट की ओर से शुक्रवार को मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह 11 बजे शुरू हुआ भंडारा देर शाम तक चलता रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर भगवान गौरीशंकर का दर्शन-पूजन किया और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

भंडारे के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी रही। हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा और वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण करने से पहले भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि की कामना की।

दोपहर बाद बढ़ती गई भक्तों की भीड़

दोपहर बाद मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती गई। देर शाम तक भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। ट्रस्ट के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं को व्यवस्थित ढंग से प्रसाद वितरित कराया। भंडारे में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भगवान भोलेनाथ की महिमा का गुणगान किया।

कथा के विश्राम दिवस पर आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने भगवान गौरीशंकर के दर्शन के साथ प्रसाद ग्रहण किया। पूरे परिसर में धार्मिक उल्लास का माहौल रहा।

भंडारे में मुख्य ट्रस्टी कुसुमलता सिंह, प्रबंधक बॉबी सिंह रेड़ा, प्रकृति सिंह, पुन्नु सिंह रेड़ा, राबी सिंह रेड़ा, पंडित अजय पेंयुली, नायक यादव, विश्वजीत सिंह, जितेंद्र अस्थाना, भूमि, नीतू, जितेंद्र भारद्वाज, बब्बन सहित ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *