आजमगढ़ पुलिस के प्रयासों से सूरत से सकुशल लौटे मदरसे से लापता दोनों बालक

आजमगढ़ आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ ग्रामीण


सरायमीर के मदरसा जामिया इस्लामिया कुरियावां से लापता हुए थे 8 वर्षीय साहिल और 16 वर्षीय निजामुद्दीन उर्फ राजिक, परिजनों ने पुलिस का जताया आभार

हिंदी न्यूज़ 24
आजमगढ़। सरायमीर थाना क्षेत्र के मदरसा जामिया इस्लामिया कुरियावां से लापता हुए दो बालक सूरत से सकुशल वापस लौट आए हैं। दोनों बालकों के सुरक्षित वापस आने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और आजमगढ़ पुलिस के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 4 अक्टूबर 2026 को मदरसा जामिया इस्लामिया कुरियावां से 8 वर्षीय मो. साहिल और 16 वर्षीय निजामुद्दीन उर्फ राजिक लापता हो गए थे। मामले में 5 अक्टूबर को थाना सरायमीर में मु0अ0सं0 249/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2) में मुकदमा दर्ज किया गया था।
घूमने के लिए निकले थे दोनों बालक, ट्रेन से पहुंचे सूरत
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में मिली जानकारी के मुताबिक दोनों बालक अन्य लड़कों के साथ घूमने के लिए निकले थे और ट्रेन से सूरत चले गए थे। 10 अक्टूबर 2026 को दोनों बालकों के परिजन उन्हें सूरत से सकुशल लेकर थाना सरायमीर पहुंचे।
दोनों बालकों के सकुशल वापस आने से परिजनों ने राहत की सांस ली। उन्होंने आजमगढ़ पुलिस के प्रति आभार जताते हुए धन्यवाद दिया।
उपनिरीक्षक बनारसी यादव कर रहे आवश्यक विधिक कार्रवाई
इस प्रकरण में थाना सरायमीर के उपनिरीक्षक बनारसी यादव द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। दोनों बालकों के सकुशल लौटने से परिजनों में खुशी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *