शिक्षक निर्वाचन-2026: आजमगढ़ कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम स्थापित

आजमगढ़ शहर


गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की तैयारी, जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर

हिंदी न्यूज़ 24
आजमगढ़ । उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आजमगढ़ कलेक्ट्रेट के तीसरे तल पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
अपर जिलाधिकारी (भू-राजस्व) एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव ओझा ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया समाप्त होने तक कंट्रोल रूम नियमित रूप से कार्यरत रहेगा। निर्वाचन से संबंधित जानकारी और आवश्यक सहायता के लिए निर्धारित टेलीफोन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।
कंट्रोल रूम के संपर्क नंबर:
05462-246398
05462-297551
05462-297558
मोबाइल नंबर: 9454417172
प्रशासन की ओर से निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए यह व्यवस्था की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *