लूट के मुकदमे में आरोपी को सात साल की सजा

कट्टे के बल पर 2.5 लाख रुपये लूटने के मामले में अदालत ने सुनाया फैसलाआजमगढ़। लूट के मुकदमे में सुनवाई पूरी करने के बाद अदालत ने एक आरोपी को सात वर्ष के कारावास और पांच हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई। यह फैसला अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट नंबर-10 की न्यायिक मजिस्ट्रेट नीतिका राजन […]

Continue Reading

गोपालपुर के विकास पर पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा ने उठाए सवाल, सपा विधायक से निधि का हिसाब मांग कर साधा निशाना

बदहाल सड़कों, संपर्क मार्गों, कटान और बाढ़ की समस्या को लेकर जयनाथ सिंह ने की प्रेसवार्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि से मांगा जवाब आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जयनाथ सिंह ने गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर सवाल खड़े किए हैं। शुक्रवार को करतालपुर स्थित अपने आवास पर आयोजित […]

Continue Reading

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, छात्राओं ने निकाली तिरंगा रैली

रैली के माध्यम से देशभक्ति व राष्ट्रीय एकता का दिया संदेशअहरौला। अहरौला स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ एवं ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की छात्राओं ने कार्यक्रम प्रभारी डॉ. राकेश कुमार यादव के निर्देशन में महाविद्यालय परिसर […]

Continue Reading

झाड़-फूंक के बहाने महिलाओं को बेहोश कर जेवरात उड़ाने वाला गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे

तंत्र-मंत्र का झांसा देकर घर में बनाते थे भरोसा, बेहोशी की दवा पिला करते थे चोरी, चोरी का माल खरीदकर गलाने वाला सुनार भी गिरफ्तारआजमगढ़। कोतवाली थाना पुलिस ने झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र का झांसा देकर महिलाओं को बेहोश कर घर से जेवरात व नगदी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह […]

Continue Reading

गैंगस्टर की 1.92 करोड़ की संपत्ति कुर्क, महाकुंभ से अयोध्या तक करते थे ठगी

आजमगढ़ में गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई, 538.55 वर्ग मीटर जमीन प्रशासन ने कब्जे में ली आजमगढ़। संगठित अपराध और अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आजमगढ़ पुलिस और राजस्व विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना जीयनपुर में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे की विवेचना के […]

Continue Reading

तरवां-मेहनगर क्षेत्र में पुलिस की चोर गिरोह से दो मुठभेड़, दो बदमाशों को लगी गोली, कुल तीन बदमाश गिरफ्तार

दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल, एक साथी मौके से दबोचा गया; तमंचा-कारतूस, नकदी और पीली धातु का सामान बरामदआजमगढ़। तरवां थाना क्षेत्र में गुरुवार को पुलिस और अंतर्जनपदीय चोर गिरोह के सदस्यों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके एक […]

Continue Reading

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर 19 वर्षीया विवाहित युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, बिहार निवासी युवक पर FIR

दीदारगंज थाना क्षेत्र की घटना, परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा; युवती की तलाश में जुटी पुलिस आजमगढ़। दीदारगंज थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के जरिए संपर्क में आए एक युवक पर 19 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगा है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने बिहार […]

Continue Reading

जमीन दिलाने के नाम पर 3.10 लाख की ठगी का आरोप, तीन के खिलाफ मुकदमा

जहानागंज में इसरावती देवी की तहरीर पर FIR दर्ज, जमीन न देने और रकम वापस न करने का आरोप आजमगढ़। जहानागंज थाना क्षेत्र में जमीन दिलाने के नाम पर महिला से 3.10 लाख रुपये हड़पने का आरोप सामने आया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर […]

Continue Reading

नदी किनारे चल रहा था जुए का खेल, पुलिस ने मारी दबिश, दो गिरफ्तार, दो अन्य फरार

52 ताश के पत्ते और ₹5,700 नकद बरामद, मौके से दो आरोपी फरार — तीन बाइक और स्कॉर्पियो सीज आजमगढ़। थाना जहानागंज पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान छतउर गांव के भट्ठे से आगे नदी किनारे कथित रूप से चल रहे जुए के खेल का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके पर […]

Continue Reading

तीन वाहनों में ठूंसकर ले जाई जा रहीं 43 भैंस बरामद, 9 आरोपी गिरफ्तार

महराजगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन वाहनों से 23 गर्भित भैंस, 10 दुधारू भैंस और 10 बच्चे मिले; पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा दर्ज रिपोर्ट : मनोज कुमार गोंड आजमगढ़। पशु तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान महराजगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन वाहनों से कुल 43 भैंसों को बरामद […]

Continue Reading