पिछड़ों के अधिकार और सामाजिक बराबरी के लिए जीवनभर संघर्षरत रहे बाबू शिवदयाल : हवलदार यादव

आजमगढ़ आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

सपा कार्यालय में पूर्व सांसद की पुण्यतिथि पर चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, छात्र नेताओं व कार्यकर्ताओं को सामाजिक न्याय के संघर्ष से जुड़ने का आह्वान

हिंदी न्यूज़ 24
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर शुक्रवार को पूर्व सांसद स्वर्गीय बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं, छात्र नेताओं और पूर्व छात्रसंघ प्रत्याशियों ने भी उन्हें याद करते हुए उनके सामाजिक योगदान को नमन किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया का पूरा जीवन सामाजिक समानता, पिछड़े वर्गों की राजनीतिक भागीदारी और वंचित समाज के अधिकारों के लिए संघर्ष को समर्पित रहा। उनका जन्म 13 मार्च 1903 को हुआ था और 18 सितंबर 1995 को उनका निधन हुआ।
उन्होंने बताया कि पेशे से अधिवक्ता रहे बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया ने वर्ष 1929 में बैकवर्ड क्लासेज लीग की स्थापना कर पिछड़े वर्गों को संगठित करने और उनके अधिकारों की आवाज बुलंद करने का प्रयास किया। वे प्रथम पिछड़ा वर्ग आयोग यानी काका कालेलकर आयोग के सदस्य भी रहे। वर्ष 1953 के नेहरू आर्काइव से संबंधित दस्तावेज में भी उनका नाम आयोग के सदस्यों में दर्ज होने की बात कही गई।
हवलदार यादव ने कहा कि सामाजिक न्याय और बराबरी के लिए बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया का योगदान लंबे समय तक याद किया जाएगा। उन्हें लोक अदालत की अवधारणा और उसके गठन से जुड़े प्रमुख व्यक्तित्व तथा पूर्व राज्यसभा सदस्य के रूप में भी जाना जाता है। सामाजिक न्याय के मुद्दों को लेकर उन्होंने डॉ. भीमराव आंबेडकर के साथ भी कार्य किया। उनका सार्वजनिक जीवन पिछड़े वर्गों की राजनीतिक भागीदारी, सामाजिक बराबरी और न्याय की लड़ाई के संदर्भ में महत्वपूर्ण रहा।
इस दौरान जिलाध्यक्ष ने इंजीनियर सुनील कुमार यादव का आभार जताते हुए कहा कि जिस तरह वह दिन-रात मेहनत कर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर रहे हैं, वह काबिल-ए-तारीफ है। उन्होंने उपस्थित छात्रसंघ के पूर्व प्रत्याशियों और नेताओं के प्रति भी आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में जय राम पटेल, डीएवी के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजेश यादव, अरविंद यादव, प्रवक्ता पप्पू कुमार यादव, राष्ट्रीय सचिव अनुसूचित जाति अजीत कुमार राव, कमलेश यादव, दुर्गेश यादव, राम सिंगार यादव, सूरज राजभर, संतोष कुमार, रवीश कुमार यादव, अनुराग यादव, अवनीश यादव, प्रदीप कुमार यादव, आनंद यादव, मेहरा जी, वेद प्रकाश सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन गोलू यादव ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *