कला उत्सव में 400 बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, पेंटिंग से फैशन शो तक मची धूम

आजमगढ़ आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर


महादेवी हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में सजा हुनर का मंच, मेहंदी, रंगोली और निबंध प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

हिंदी न्यूज़ 24
आजमगढ़। बच्चों की प्रतिभा को मंच देने और उनकी रचनात्मक क्षमता को निखारने के उद्देश्य से भविष्यदीप कला केंद्र की ओर से आयोजित ‘कला उत्सव 2026’ में विभिन्न प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। महादेवी हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिले के प्रतिष्ठित विद्यालयों के करीब 400 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। पेंटिंग, मेहंदी, रंगोली, निबंध लेखन और फैशन शो के जरिए बच्चों ने अपनी कला, कल्पनाशीलता और हुनर का शानदार प्रदर्शन किया।


प्रतियोगिता में सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, सर्वोदय पब्लिक स्कूल, सई इंटरनेशनल स्कूल, मुंबई इंटरनेशनल स्कूल, एचएमपीएस और श्री दुर्गा जी पब्लिक स्कूल समेत कई विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। आयोजन स्थल पर बच्चों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मक सोच और कलात्मक कौशल से सभी का ध्यान आकर्षित किया।


संस्था के आयोजक शरद गुप्ता ने बताया कि कला उत्सव का आयोजन कई चरणों में किया जा रहा है। इसी क्रम में पिछले रविवार को नृत्य और गायन प्रतियोगिताओं के ऑडिशन संपन्न हुए थे। इनमें चयनित प्रतिभागियों को जल्द ही भव्य मंच पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ कला, संस्कृति और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना तथा उनकी छिपी प्रतिभा को पहचान दिलाना है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में आमिर खान, संतोष श्रीवास्तव, श्रीमती विजयलक्ष्मी, पुष्पांजलि गुप्ता, मिश्रा जी, ज्ञानेंद्र, आकाश कुमार, दिव्यांशु पांडेय, सिद्धि यादव और हेमंत यादव सहित अन्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *