सातवें वेतन संशोधन की मांग को लेकर BSNL कर्मचारियों का सांकेतिक धरना

आजमगढ़ आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर


वेतन समझौते की फाइल पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग, बोले कर्मचारी—अब धैर्य की परीक्षा न ले सरकार
अफोर्डेबिलिटी क्लॉज में संशोधन कर कर्मचारियों को उनका न्यायोचित अधिकार देने की उठी आवाज, मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन व्यापक करने की चेतावनी

हिंदी न्यूज़ 24
आजमगढ़। सातवें वेतन संशोधन की मांग को लेकर ऑल यूनियन एंड एसोसिएशन ऑफ बीएसएनएल, दिल्ली के आह्वान पर बीएसएनएल कर्मचारी यूनियन की ओर से गुरुवार को लंच के दौरान सी-डॉट परिसर में सांकेतिक धरना दिया गया। कर्मचारियों ने लंबे समय से लंबित वेतन संशोधन को तत्काल लागू करने तथा वेतन समझौते की फाइल पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग उठाई। धरने की अध्यक्षता हरदरश राय ने की।
धरने को संबोधित करते हुए बीएसएनएल कर्मचारी यूनियन के सहायक महासचिव आनंद कुमार सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा अफोर्डेबिलिटी क्लॉज में आवश्यक संशोधन नहीं किए जाने के कारण कर्मचारियों को उनका न्यायोचित अधिकार नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बीएसएनएल के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। कर्मचारियों का धैर्य अब जवाब दे रहा है। यदि जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
उन्होंने कर्मचारियों से संगठन की एकता बनाए रखते हुए आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया।
रामफेर राम ने कहा कि बीएसएनएल की ओर से डिजिटल इंडिया, स्वदेशी 4जी-5जी, भारत उद्यमी सहित विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं पर काम किया जा रहा है। इसके बावजूद बीएसएनएल कर्मचारियों के सातवें वेतन संशोधन की मांग को अब तक लंबित रखा गया है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने भी दिया समर्थन
धरने के दौरान अन्य वक्ताओं ने भी वेतन संशोधन को शीघ्र लागू करने, लंबित वेतन समझौते को मंजूरी देने तथा कर्मचारियों के हितों की अनदेखी बंद करने की मांग की। यूनियन पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन के अगले चरण को और अधिक व्यापक एवं प्रभावी बनाया जाएगा।
वहीं, अखिल भारतीय भारत संचार निगम लिमिटेड पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने भी धरना कार्यक्रम को समर्थन दिया। पेंशनर्स ने भी कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की।
बड़ी संख्या में कर्मचारी रहे मौजूद
धरना कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अभिनव द्विवेदी, सुनील चौहान, लालसा यादव, गुलाब राय, कामता प्रसाद, रवि प्रकाश, गुरु चंद्र, कमलेश यादव, अब्दुल कादिर, अवधेश नारायण तिवारी, दरोगा लाल श्रीवास्तव, प्रशांत कुमार यादव, रामाशीष यादव, अरविंद कुमार मौर्य, मदन यादव, हरकेश यादव, मनीष गौड़, नंद लाल यादव, शिवप्रसाद सिंह, राज मंगल यादव, एलजे यादव, विवेक विश्वकर्मा, अविनाश कुमार, सुनील कुमार, वैष्णव प्रताप, देवेश, सर्वेश, नवनीत, राज नारायण चौरसिया, सादिक अमीन, माता प्रसाद यादव, संतोष श्रीवास्तव, विनोद यादव, सुनील उपाध्याय, के.पी. विश्वकर्मा, अरविंद यादव, राज बहादुर मिश्रा, प्रथमानंद सिंह, किस्मती देवी, हीरा लाल, बी.एन. यादव, वीरेंद्र चौबे, रामप्रकाश सोनकर, सुभाष सोनकर, अरविंद कुमार सिंह यादव, जागपत राम, धर्मराज यादव एवं राम लखन यादव सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *