विनोद राय की माता के निधन पर मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने दी श्रद्धांजलि

आजमगढ़ आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ ग्रामीण राजनीत


पैतृक आवास जिवली पहुंचकर स्व. जमुरता राय के चित्र पर पुष्प अर्पित किए, भाजपा पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने भी जताया शोक

हिंदी न्यूज़ 24
बरदह/आजमगढ़। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय की माता स्व. जमुरता राय के निधन पर मंगलवार को उनके पैतृक आवास जिवली गांव में शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान एवं कृषि विपणन विभाग दिनेश प्रताप सिंह ने जिवली पहुंचकर स्व. जमुरता राय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने विनोद राय से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और उनके मातृशोक पर गहरा दुख जताया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस कठिन घड़ी में धैर्य रखने की कामना की।
स्व. जमुरता राय के निधन की जानकारी मिलने के बाद जनपद आजमगढ़ के साथ ही अन्य जनपदों से भी भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और शुभचिंतक जिवली गांव पहुंचे। लोगों ने स्व. जमुरता राय के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और विनोद राय व उनके परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।
इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक राय, ऋषिकांत राय, चंदेसर राय, श्रीप्रकाश राय, नागेंद्र राय, श्यामसुंदर राय, ठाकुर प्रसाद सिंह, प्रबंधक विवेकानंद राय, राजेश राय, प्रधान अमलेश गुप्ता, अरविंद सिंह, पंडित शशिधर तिवारी, संजय सिंह, पूर्व प्रधान इंद्रमणि राय, हरिश्चंद्र राय, अशोक मौर्य, रामलाल यादव, राजेंद्र चौहान, मनमोहन यादव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *