
पूर्व पालिका अध्यक्ष पुत्र ने अधिशासी अधिकारी को सौंपा पत्र, मिट्टी भराई और नाली निर्माण के साथ पक्के घाट के सुंदरीकरण की उठाई मांग
हिंदी न्यूज़ 24
आजमगढ़। नगर पालिका क्षेत्र के मोहल्ला रैदोपुर कालीचौरा में जलभराव और आवागमन की समस्या को लेकर पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पुत्र प्रणीत कुमार श्रीवास्तव ‘हनी’ ने अधिशासी अधिकारी को पत्र देकर आवश्यक निर्माण कार्य कराने की मांग की है। उन्होंने जनहित को देखते हुए समस्या का शीघ्र समाधान कराने का अनुरोध किया है।
पत्र में कहा गया है कि मोहल्ले में यह समस्या काफी समय से बनी हुई है। बारिश के दौरान पानी और सड़क नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। समस्या के समाधान के लिए आवश्यक निर्माण कार्य कराया जाना जनहित में बेहद जरूरी है।
मिट्टी भराई के साथ नाली निर्माण की मांग
पूर्व पालिका उपाध्यक्ष ने पत्र में रिक्कू चौधरी के घर से मुसाफिर के घर तक मिट्टी भराई और नाली इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य कराने की मांग की है। इससे बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा मोहल्ला रैदोपुर कालीचौरा पचपेड़वा घाट के सुंदरीकरण का कार्य कराने की मांग भी की गई है।
संबंधित विभाग को निर्देशित करने का आग्रह
प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ‘हनी’ ने अधिशासी अधिकारी से आग्रह किया है कि समस्या को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई कराई जाए और संबंधित विभाग को निर्माण कार्य के लिए निर्देशित किया जाए। उन्होंने कहा कि कार्य होने से क्षेत्र के आम नागरिकों को काफी राहत मिलेगी।
पत्र में दर्ज मांगों के अनुसार, जलभराव और आवागमन की समस्या का स्थायी समाधान कराने के लिए निर्माण कार्य को प्राथमिकता देने की मांग की गई है।