शिक्षक निर्वाचन को लेकर आजमगढ़ में सुरक्षा सख्त, 23 मतदान केंद्रों पर तैनात रहेंगे 558 पुलिसकर्मी

आजमगढ़ आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर राजनीत


डीएम रविन्द्र कुमार और एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान कराने के दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश विधान परिषद खंड शिक्षक द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट, बूथों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हिंदी न्यूज़ 24
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश विधान परिषद खंड शिक्षक द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सकुशल संपन्न कराने के लिए आजमगढ़ जिला प्रशासन और पुलिस विभाग अलर्ट है। शुक्रवार को जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने विभिन्न मतदान केंद्रों और बूथों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया और निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। प्रशासन की ओर से मतदान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और निष्पक्ष निर्वाचन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
23 मतदान केंद्रों पर 558 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी
खंड शिक्षक निर्वाचन को लेकर जनपद के 23 मतदान केंद्रों और बूथों पर कुल 558 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिसकर्मियों को निर्वाचन के दौरान सतर्क रहने और अपनी जिम्मेदारियों का पूरी मुस्तैदी से निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं।


जिलाधिकारी और एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आने पाए और मतदान शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *