

रौनापार थाना क्षेत्र का मामला, सोशल मीडिया के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई
आजमगढ़। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमे एक व्यक्ति मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम पर अभद्र टिप्पणी कर रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही जनमानस में नाराजगी व्याप्त हो गया है। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ ही आरोपी को गिरपफतार भी कर लिया है।
वायरल वीडियो रौनापार थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम पर अमर्यादित टिप्पणी कर रहा है। वीडियो के वायरल होते ही जनमानस में नाराजगी फैलने लगी। भगवान पर अभद्र टिप्पणी के वायरल वीडियो की जानकारी होते ही पुलिस महकमा सक्रिय हो गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए रौनापार थाने में मुकदमा दर्ज किया गया और अमर्यादित टिप्पणी कर रहे व्यक्ति की पहचान कर उसे गिरपतार भी कर लिया गया। आरोपी की पहचान रौनापार थाना क्षेत्र के ओढ़रा सलेमपुर गांव निवासी जितेंद्र पासवान के रूप में की गई है। उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।
सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो संज्ञान में आया। जिसमें एक व्यक्ति देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी कर रहा है। मामला संज्ञान में आते ही मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरपफतार कर लिया गया है।
चिराग जैन, एएसपी ग्रामीण, आजमगढ़