

कैशलेस कार्ड का शिक्षकों में हुआ वितरण, सगड़ी तहसील सभागार में हुआ आयोजन
आजमगढ़। सगड़ी तहसील सभागार में बुधवार को शिक्षक निःशुल्क कैशलैस कार्ड का वितरण एव जगरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दौरान शिक्षकों को कैशलैस जागरूकता अभियांन से जोड़ते हुए कार्ड से मिलने वाले लाभ की जानकारी दी गई। इस कार्ड के माध्यम से शिक्षकों को पांच लाख तक के निःशुल्क इलाज की सुविधा मिलेगी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता रामपाल सिंह ने कहा की यह कैशलैस व्यवस्था शिक्षकों के लिए वरदान साबित होगी। जहां शिक्षक पूरे जीवन छात्रों को बेहतर शिक्षा देने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए कार्य करता है लेकिन अपने लिए कुछ नहीं कर पाता और जब कोई गंभीर बीमारी उसको होती है तो वह अपना स्वयं इलाज तक नहीं करा पाता। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षकों के दर्द को समझा और कैशलेस व्यवस्था के तहत पांच लाख तक के निःशुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध कराया। इस दौरान मनीष मिश्रा ने कहा कि शिक्षक समाज का आइना होता है और पूरे जीवन शिक्षा देते हुए छात्रों को आगे बढ़ने का काम करता है। शिक्षकों के लिए कैशलेस व्यवस्था वरदन साबित होगी। कार्यक्रम में एसडीएम सगड़ी श्याम प्रताप सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी बिलरियागंज जगदीश यादव, खंड शिक्षा अधिकारी हरैया अशोक राय, खंड शिक्षा अधिकारी अजमतगढ़ कुलदीप नारायण सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी महाराजगंज बृजेश श्रीवतास्तव, आलोक राय, प्रामोद कन्नौजिया, आलोक सिंह, रामनिवास यादव, अनिता यादव, मनोज कुमार, गीता त्रिपाठी, हरिशचंद, अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे।