भाजपा एक ऐसी पार्टी, जहां कार्यकर्ता की मेहनत, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा का होता है सम्मानः सहजानंद राय

आजमगढ़ आजमगढ़ खास खबर राजनीत

प्रदेश मंत्री बनने के बाद प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत, हरिऔध कला केंद्र में उमड़ा जनसैलाब

आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री सहजानंद राय का बुधवार को जनपद आगमन हुआ। जनपद आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका जगह-जगह स्वागत किया। मुख्य कार्यक्रम हरिऔध कला केंद्र में आयोजित हुआ, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार में मं़त्री दारा सिंह चैहान भी उपस्थित रहे। इस दौरान प्रदेश मंत्री ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओ को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने तक कार्यकर्ताओ ने कुल 21 स्थानों पर प्रदेश मंत्री का स्वागत किया।
कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर प्रदेश मंत्री सहजानंद राय का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पूरा सभागार “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम” तथा भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में लगाए गए नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं में अपने लोकप्रिय नेता के स्वागत को लेकर विशेष उत्साह और उमंग देखने को मिली।


अपने संबोधन में भाजपा प्रदेश मंत्री सहजानंद राय ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन्हें प्रदेश मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, जिसका वह पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका सार्वजनिक एवं संगठनात्मक जीवन छात्र राजनीति से प्रारंभ हुआ और उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में संगठन, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के संस्कार प्राप्त किए। उन्होंनेे कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी ह,ै जहां कार्यकर्ता की मेहनत, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा का सम्मान होता है। उन्होंने कहा कि एक साधारण कार्यकर्ता भी अपने परिश्रम और प्रतिबद्धता के बल पर संगठन के सर्वोच्च दायित्वों तक पहुंच सकता है और उनका स्वयं का राजनीतिक जीवन इसका प्रमाण है।


कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चैहान ने कहा कि सहजानंद राय ने अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत विद्यार्थी परिषद से की और गांव-गांव, बूथ-बूथ तथा कार्यकर्ता-कार्यकर्ता के बीच जाकर संगठन को मजबूत करने का कार्य किया। उनकी मेहनत, संघर्ष और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें समय-समय पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं।


कार्यक्रम संयोजक पूर्व जिलाध्यक्ष लालगंज व संस्थापक अध्यक्ष स्वाभिमान मंच सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि आज का यह ऐतिहासिक स्वागत समारोह जनपद आजमगढ़ के कार्यकर्ताओं के उत्साह, समर्पण और संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा सहजानंद राय जी को प्रदेश मंत्री जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपना न केवल उनके लंबे संगठनात्मक अनुभव और संघर्ष का सम्मान है, बल्कि पूर्वांचल के लाखों कार्यकर्ताओं के परिश्रम का भी सम्मान है।
हरिऔध कला केंद्र में आयोजित इस अभिनंदन समारोह पूर्व सांसद संतोष सिंह, श्याम नारायण सिंह दादा, पूर्व पालिका अध्यक्ष डॉ माला द्विवेदी, प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा घनश्याम पटेल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवेंद्र सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राधेश्याम सिंह गुड्डू, क्षेत्रीय संयोजक रमाकांत मिश्र, सच्चिदानंद सिंह, हवलदार सिंह, चेयरमैन जिला सहकारी बैंक लक्ष्मण मौर्य, पूर्व विधायक बंदना सिंह, स्वाभिमान मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ गार्गी तिवारी, पूर्व क्षेत्रीय मंत्री संदीप सिंह सोनू, अजय सिंह, मयंक श्रीवास्तव, अजय कुमार यादव, सीता चैहान, प्रवीण सिंह, अमन श्रीवास्तव, राज सिंह, बलवंत यादव, अनुराग सिंह, मोहम्मदपुर विजय विश्वकर्मा, संतोष यादव, चंद्रशेखर यादव, रामशीष बरनवाल, पूनम सिंह, मृगांक शेखर सिन्हा, डॉ राजेश यादव, डॉ मालती मिश्रा, सत्य प्रकाश मिश्रा, सौरभ कन्नौजिया, संदीप राजभर, पल्लव श्रीवास्तव, सुनील आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *