
छह बिस्वा जमीन अपने नाम कराने का दबाव बना रहे थे आरोपी, जीयनपुर कोतवाली के कोडरा गांव का मामला
आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कोडरा गांव में पैतृक जमीन के विवाद को लेकर एक ही परिवार के लोगों के बीच रविवार की सुबह मारपीट हुई थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अब इस मामले में पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर चार के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया है। मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस जांच में ड्यूटी है।
कोडरा निवासी रामहंस साहनी ने आरोप लगाया है कि 1 अगस्त 2026 की शाम करीब पांच बजे उनके सगे भाई मैनेजर साहनी, मुनीब साहनी, रोहित साहनी तथा राजकुमारी उनके घर पहुंचे और अपने हिस्से की छह बिस्वा जमीन उनके नाम करने का दबाव बनाने लगे। रविवार की सुबह इसी विवाद को लेकर जमकर मारपीट हो गई। मारपीट की इस घटना में शिकायतकर्ता रामहंस व उसकी पत्नी अनीता को गंभीर चोट आई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ।
पीड़ित की शिकायत के आधार पर जीयनपुर पुलिस ने चारों आरोपियों मैनेजर, राजकुमारी, मुनीब व रोहित के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 115(2), 119(2), 351(3) एवं 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। सूत्रों की मैने तो पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को हिरासत में भी ले लिया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक जफर खान को सौंपी गई है।