अमर बलिदानियों के परिजनों के सम्मान में गूंजा देशभक्ति का तराना, रिलीफ इंडिया क्लब ने किया वीर परिवारों का अभिनंदन

आजमगढ़ आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर


हरिऔध कला केंद्र में सजी ‘एक शाम अमर बलिदानियों के नाम’ सांस्कृतिक संध्या, शहीद परिवारों, पूर्व सैनिकों और स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को किया गया सम्मानित

हिंदी न्यूज़ 24
आजमगढ़। देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों को नमन करने और उनके परिवारों के त्याग को सम्मान देने के उद्देश्य से रविवार को रिलीफ इंडिया क्लब की ओर से हरिऔध कला केंद्र में ‘एक शाम अमर बलिदानियों के नाम’ भव्य सांस्कृतिक संध्या एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। देशभक्ति के गीतों, रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सम्मान समारोह के बीच पूरा परिसर राष्ट्रप्रेम की भावना से सराबोर रहा। समारोह में शहीद सैनिकों के परिजनों, थलसेना, वायुसेना और नौसेना के पूर्व सैन्यकर्मियों तथा स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित कर उनके अतुलनीय योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आजमगढ़ मंडल की अपर आयुक्त ज्योति राय, विशिष्ट अतिथि सतीश राय, भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल, डीआरडीओ के ज्वाइंट डायरेक्टर जितेंद्र बहादुर सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश राय, अशोक अग्रवाल, राजेंद्र यादव, अजय अग्रवाल, पवन कुमार (लोक दायित्व), संतोष श्रीवास्तव, राणा प्रताप राय सोनू, बाल कल्याण समिति के रजनीश श्रीवास्तव, अतुल अग्रवाल मुन्ना, क्लब के संरक्षक डॉ. सीके त्यागी, गौरव रघुवंशी, विजयलक्ष्मी मिश्रा और चंदन सिंह सहित अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पार्चन कर किया।
शहीद परिवारों के सम्मान से भावुक हुआ माहौल
समारोह का सबसे भावुक और गौरवपूर्ण पल तब आया, जब देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूतों के परिजनों को मंच पर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में कर्नल बालेन्दू सिंह सेंगर, अमर शहीद रामसमूझ यादव और विनय उपाध्याय के परिजन शामिल रहे। इस दौरान उपस्थित लोगों ने वीर सपूतों के बलिदान को नमन करते हुए उनके परिवारों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
इसके साथ ही भारतीय थलसेना, वायुसेना और नौसेना में सेवाएं देकर देश की सुरक्षा में योगदान देने वाले सैन्यकर्मियों को भी सम्मानित किया गया। इनमें सार्जेंट तहसीलदार सिंह, मास्टर वारंट ऑफिसर ऋषिकेश शुक्ला, सूबेदार मेजर कृपाशंकर मिश्रा, सूबेदार रामनयन सिंह, वारंट ऑफिसर धीरेन्द्र लाल, मास्टर चीफ पेटी ऑफिसर श्रवण कुमार यादव, सूबेदार गिरीशचंद्र राय, सूबेदार श्री रामसमूझ यादव, जूनियर वारंट ऑफिसर वीरेंद्र कुमार सिंह, नायब सूबेदार जगदीश प्रसाद विश्वकर्मा, नायब सूबेदार रणधीर सिंह, हवलदार अभिमन्यु सिंह, सिपाही सौदागर राम, सिपाही विश्वनाथ राम, स्व. वारंट ऑफिसर श्रीपती सिंह के पुत्र राम कुमार सिंह, सूबेदार नागेंद्र यादव और नायक धनंजय यादव शामिल रहे।
स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को भी किया नमन
देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करते हुए उनके परिजनों का भी सम्मान किया गया। इनमें राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी स्व. रामहर्ष सिंह के पुत्र कमलेश सिंह, स्वतंत्रता सेनानी स्व. लक्ष्मीकांत मिश्र के प्रपौत्र नरेंद्र प्रकाश मिश्र (महराजगंज) तथा स्वतंत्रता सेनानी स्व. सुरेंद्र नाथ यादव के प्रपौत्र मल्लू स्वराजी और जगलू स्वराजी शामिल रहे।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि सतीश राय ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले वीर जवानों का त्याग और बलिदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। कार्यक्रम के संचालक एवं रिलीफ इंडिया क्लब के सचिव राघवेंद्र मिश्रा लड्डू ने कहा कि शहीदों के परिवारों का सम्मान महज औपचारिकता नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति उनके अतुलनीय योगदान के लिए कृतज्ञता व्यक्त करने का माध्यम है। गौरव रघुवंशी ने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी में देशभक्ति, राष्ट्रसेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
सम्मान समारोह के साथ ही देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। संगीत के क्षेत्र में तुषार सिंह एवं उनकी टीम ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की, जबकि तेजस्विनी बरनवाल एवं उनकी टीम ने सामूहिक गायन से माहौल को देशभक्तिमय बना दिया। सपना बनर्जी की मनमोहक प्रस्तुति ने भी खूब सराहना बटोरी।
वहीं सर्वोदय पब्लिक स्कूल, इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, टिनी टॉट्स स्कूल, साई शक्ति स्कूल और सनबीम स्कूल सैदवारा के विद्यार्थियों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। रिदम डांस एकेडमी (अम्बुज सर), गियर अप एसजेटी डांस एकेडमी (सौरभ यादव), कलाकृति डांस एकेडमी (श्रेया चित्रांश), कोरियोग्राफर सुनील एवं उनकी टीम तथा अशोक गुप्ता की टीम ने भी अपनी कला का प्रदर्शन किया। योगासन की प्रस्तुति ने भी दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी कलाकारों और टीमों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।
इस मौके पर अरविन्द अग्रवाल, रित्वीक जायसवाल, श्रेय अग्रवाल, मृगांकशेखर सिन्हा, अल्का सिंह, अमितलता सिंह, अंजू राय, विवेक पाण्डेय, विवेकानंद पाराशर, विनय गुप्ता, सीताराम पाण्डेय, संगम अरोड़ा, राजेश अरोड़ा और सुभाषचंद्र श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
आयोजन समिति में विभोर अग्रवाल, अरविन्द चौरसिया, सागर सोनकर, अक्षय चौहान, शशांक तिवारी, गौतम बरनवाल, शशांक मिश्रा, सूरज निषाद उत्कर्ष, शिवानंद रावत, अजीत पाल, डब्लू शर्मा, विकास गुप्ता, चंदू सोनकर, कवि सोनकर, घनश्याम गुप्ता, शिवम चतुर्वेदी और मनु रस्तोगी सहित क्लब के अन्य कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंत में रिलीफ इंडिया क्लब के संरक्षक डॉ. सीके त्यागी ने अतिथियों, कलाकारों, सैनिक परिवारों और आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *